Gorakhpur News: शादीशुदा दरोगा की करतूत सुन उड़ जाएंगे आपके होश,जानिए पूरा मामला

शादीशुदा दरोगा की करतूत जान आप भी हैरान हो जाएंगे।दरोगा शादीशुदा होने के बाद भी पांच साल तक एक युवती को शादी का झांसा देते रहे।जब युवती शादी की बात करती तो वह टाल जाते।जब युवती परेशान हो गयी तो उसने अपनी पूरी कहानी गोरखप

गोरखपुर,27 अगस्त: शादीशुदा दरोगा की करतूत जान आप भी हैरान हो जाएंगे।दरोगा शादीशुदा होने के बाद भी पांच साल तक एक युवती को शादी का झांसा देते रहे।जब युवती शादी की बात करती तो वह टाल जाते।जब युवती परेशान हो गयी तो उसने अपनी पूरी कहानी गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर को सुनाई।एसएसपी ने दरोगा पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।महिला कुशीनगर की है जबकि दरोगा मूल रुप से बलिया का रहने वाला है।

daroga

यह है पूरा मामला
कुशीनगर की रहने वाली युवती की पांच साल पहले कप्तानगंज थाने में तैनात दरोगा विनय कुमार से मुलाकता हुई।धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दरोगा ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई शारीरिक संबंध बनाए।युवती ने जब शादी की बात की तो दरोगा टालते गए।बाद में पता चला की दरोगा विनय कुमार शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चें भी हैं।ऐसे में युवती जब परेशान हो गयी तो उसने अपनी पूरी बात एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर से बताई ।

पत्नी के रुप में करता था परिचय
युवती ने एसएसपी को बताया कि बलिया जिले के रहने वाले दारोगा विनय कुमार पांच साल पहले कप्तानगंज थाने में तैनात था। अपने को अविवाहित बताते हुए उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। वह जहां भी तैनात रहे उसे अपने साथ बतौर पत्नी रखते थे। वहां के लोगों से उसका परिचय अपनी पत्नी के रूप में ही कराते थे।अब वह शादी करने से मना कर रहे हैं।

आत्महत्या का कर चुकी है प्रयास
चौरीचौरा में तैनाती के दौरान युवती जब दरोगा के साथ उनके क्वाटर पर थी तो वहां दरोगा ने उसे पीटा भी था। जिससे नाराज होकर युवती ने जहर खा कर और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। यह मामला इंटरनेट मीडिया में आने पर तत्कालीन एसएसपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया था।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी दरोगा पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश चौरी चौरा थाना प्रभारी को दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+