5 साल लिव इन में रहने के बाद टूटा रिश्ता तो युवक ने लड़की पर थूकी गुटखे की पीक
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में एक पेशे से नर्स एक युवती ने युवक पर गुटखे की पीक थूकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी खोराबार के वर्तमान ब्लॉक प्रमुख शैलेष यादव का चचेरा भाई है।

क्या है पूरा मामला
गोरखपुर के खोराबार इलाके में रहने वाली एक युवती शहर के कोतवाली इलाके के एक अस्पताल में नर्स है। वह खोराबार के मद्रहवा गांव के बलराम यादव के साथ 5 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रही। इस बीच उसे पता चला कि बलराम ने बिना बताए किसी और युवती से शादी कर ली है। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बना लिया। यह बात बलराम को नागवार गुजरी और उसने युवती का पीछा शुरू कर दिया।
मुंह पर थूकी गुटखे की पीक
मंगलवार की रात युवती अस्पताल से ड्यूटी के बाद अपनी स्कूटी से घर जा रही थी। इसी दौरान बलराम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। रास्ते भर वह उसे परेशान करता रहा था और सिंघड़िया के पास उसने युवती के मुंह पर गुटखे की पीक थूक दी। जानकारी के मुताबिक, बलराम इससे पहले भी युवती को परेशान कर चुका है। शिकायत पर उसे पुलिस ने पकड़ा भी था, वह जेल की हवा भी खा चुका है। युवती का आरोप है कि आए दिन वह उसके साथ छेड़खानी करता था। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications