UP: जानिए क्या है गौरव संग्रहालय जिसे गोरखपुर में बनाने का लिया गया है निर्णय

गोरखपुर में गौरव संग्रहालय का निर्माण जल्द शुरु हो जाएगा। इसमें सात गैलरी का बनेगी जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महत्व और उनके द्वारा देश के लिए किए गये त्याग को दर्शाएगी।

gaurav 1

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गोरखपुर में गौरव संग्रहालय बनाने की घोषणा की है। कार्मल स्कूल रोड स्थित पुलिस लाइन में गौरव संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 2336 लाख रुपये है। डेढ़ एकड़ से अधिक जमीन पर बनने वाले इस संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को दर्शाया जाएगा। योगी कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसमें कुल सात गैलरी होगी।

इसका निर्माण स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखकर किया जाएगा। संग्रहालय में म्यूरल्स, स्कल्पचर्स, फ्रेस्कोें, पेटिंग्स का उपयोग होगा। संग्रहालय में कुल सात गैलरियां होंगी। जिसमें गोरखपुर के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत की प्रस्तुति रहेगी। भूमि तल पर कैफेटेरिया, लाइब्रेरी, डारमेंट्री, कांफ्रेंस, पार्किंग, आदि की सुविधा उपलब्ध होगी।

gaurav

पहली गैलरी वैदिक काल, दूसरी गैलरी बुद्ध काल, तीसरी गैलरी जैन काल, चौथी गैलरी नाथ पीठ संप्रदाय,पांचवी गैलरी संत कबीर दास, छठवीं व सातवीं गैलरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित है। सभी गैलरियां पहले व दूसरे तल पर होंगी। प्रथम तल पर पर एक लघु प्रेक्षागृह होगा, जिसमें करीब 500 दर्शक बैठकर किसी कार्यक्रम को देख सकेंगे।

Recommended Video

    गोरखपुर: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, पूर्वोत्तर रेलवे चला रहा 20 स्पेशल ट्रेनें, देखें खबर

    गोरखपुर के क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार से गौरव संग्रहालय की बनाए जाने की स्वीकृत मिल चुकी है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+