Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कृषि मंत्री का बेटा बताकर अधिकारियों पर जमाता था रौब, पुलिस के जाल में फंसा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का मनोरंजन सभागार में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बेटा बनकर लगातार पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शुरू से ही उसकी कुछ बातें पुलिस अधीक्षक को संदिग्ध लगीं लेकिन, मामला प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ जुड़ा हुआ था जिस कारण पुलिस सीधे उस व्यक्ति पर हाथ नहीं डालना चाहती थी।

fradulent man arrested by police who claims to be the son of minister

इसलिए गुपचुप तरीके से उसके नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया। जहां युवक की पहचान खामपार थाना क्षेत्र के कुकुर घाटी निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में हुई। खुलासा होने के बाद उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया और उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के लिए भेज दिया गया।

fradulent man arrested by police who claims to be the son of minister

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल का कहना था कि कुछ दिनों से यह व्यक्ति माननीय सूर्य प्रताप शाही जी का बेटा बनकर लगातार अधिकारियों से बात कर रहा था और अलग-अलग कार्यों को करने का दबाव बनाता था जिसके बाद उसकी कॉल डीटेल निकाली गई। जिसमें एसओजी की विशेष टीम ने उसको गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+