गोरखपुर: चार नगर पंचायत बनने के यह होंगे फायदे,बदलेगी सूरत

गोरखपुर में जल्द ही चार और नगर पंचायत होंगे।इसकी कवायद तेज कर दी गयी है।इसके साथ ही जिले में कुल 13 नगर पंचायत होंगे। खजनी,उरुवां,बेलघाट व घघसरा अब नए नगर पंचायत होंगे।

gda gorakhpur

गोरखपुर,19 जुलाई: गोरखपुर में जल्द ही चार और नगर पंचायत होंगे।इसकी कवायद तेज कर दी गयी है।इसके साथ ही जिले में कुल 13 नगर पंचायत होंगे। खजनी,उरुवां,बेलघाट व घघसरा अब नए नगर पंचायत होंगे।इसके साथ ही पीपीगंज, बड़हलगंज, गोला, पिपराइच व मुंडेरा बाजार नगर पंचायतों का विस्तार किया जाएगा।

नगर पंचायत बनने के यह होंगे फायदे
खजनी,उरुवां,बेलघाट व घघसरा के नगर पंचायत बनने के बाद यहां विकास की रफ्तार और तेज होगी। यहां शहरों की तरह सुविधाएं मिलेगी। नगर का विकास करने के लिए अलग सेटअप होगा। नालियों का चौड़ीकरण होगा, हर घर में नल और शौचालय होंगे। मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। हाट-बाजार बनेंगे। बस स्टॉप और बस स्टैंड बनेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बेराेजगारों के लिए दुकानों का निर्माण होगा। नगर साफ और स्वच्छ रहेगा।शहरी परिवेश में बच्चों का विकास होगा।

बनेंगे क्लस्टर-
एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि चार नई नगर पंचायतों के गठन का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इनके विकास के लिए क्लस्टर व्यवस्था लागू की जाएगी।जिले की ग्राम पंचायतों के विकास के लिए क्लस्टर व्यवस्था लागू करने की मंजूरी डीएम कृष्णा करुणेश ने दे दी है। दो या दो से अधिक ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनाए गए क्लस्टर में सचिवों की तैनाती भी कर दी गई।

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर के मुताबिक, ग्राम पंचायतों में सचिवों की उपस्थिति को लेकर आने वाली शिकायतों को दूर करने व व्यवस्थित तरीके से विकास की कार्ययोजना तैयार करने के लिए क्लस्टर व्यवस्था लागू की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+