UP: गोरखपुर चिड़ियाघर में अब कर सकेंगे इन नये मेहमानों का दीदार

शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान गोरखपुर में आज चार नये जानवरों को लाया जाएगा। ये जानवार चेन्नई से पहले कानपुर आएंगे फिर वहां से गोरखपुर लाए जाएंगे।

zoo

Gorakhpur News: अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान गोरखपुर में आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही पर्यटकों को चार नये जानवरों के दीदार का मौका मिलेगा। आज यहां दो रिटीकुलेटेड पाइथन और दो बोनट बंदर लाए जा रहे हैं। रिटीकुलेटेड पाइथन और बोनट बंदरों को चेन्नई से लाया जा रहा है। पहले इन्हें कानपुर चिड़ियाघर लाया जाएगा। उसके बाद गोरखपुर पहुंचेंगे।

गोरखपुर चिड़ियाघर के निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि आज शाम तक चार जानवर जिसमें दो रिटीकुलेटेड पाइथन और दो बोनट बंदर शामिल हैं। कुछ दिन पहले अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क, वंडालूर चेन्नई से पत्राचार किया गया था। जिसमें केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद इन्हें गोरखपुर प्राणी उद्यान लाया जा रहा है।

snake

रहेंगे क्वारंटाइन
गोरखपुर आने के बाद इन नये मेहमानों को पहले 14 दिन तक क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके बाद इन्हें दर्शकों के लिए बाड़े में छोडा जाएगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से पर्यटक इन्हें देख सकेंगे। रिटीकुलेटेड पाइथन सबसे बड़े सांपों में से एक होता है। यह बेहद खतरनाक होता है और कभी- कभी आदमियों को शिकार भी कर लेता है। औसत लंबाई 15 से 20 फीट फीट होती है। इसके साथ ही बोर्ड बंदर का बाड़ा पहले से बनकर तैयार है। बुलेट बंदर के नए जोड़ों के आने से प्राणी उद्यान में पर्यटकों का आकर्षण और बढ़ेगा।

Recommended Video

      गोरखपुर: चिड़िया घर की शेरनी मरियम हुई बीमार, चिकित्सक ने दी जानकारी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+