UP: आकाशीय बिजली गिरने से गोरखपुर- बस्ती मंडल में पांच की मौत

Gorakhpur Basti News: गोरखपुर- बस्ती मंडल में गुरुवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो सिद्धार्थनगर के हैं जबकि एक- एक व्यक्ति संतकबीरनगर, गोरखपुर व बस्ती से हैं। इनमें महिला व किशोर भी शामिल हैं।

बुधवार से ही गोरखपुर- बस्ती मंडल में बारिश हो रही है। गुरुवार को बहुत तेज बारिश हुई। सुबह से ही मौसम का रूख बदला हुआ था। बुधवार रात से हो रही बारिश ने गुरुवार सुबह रौद्र रुप धारण कर लिया। गोरखपुर की तुलना में महराजगंज में ज्यादा बारिश हुई। इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली भी गिर रही थी।

gorakhpur

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर में बारिश का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, कानपुर व लखनऊ के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

एक तरफ जहां बिजली गिरने से कई मौतें हुई हैं, वहीं दूसरी ओर यह बारिश धान के लिए फायदेमंद है। जिन किसानो ने धान की रोपाई की है वो बारिश से खुश हैं। किसानों का कहना है कि कुछ दिन बारिश नहीं होती तो मशीन से पानी चलाना पड़ता। मशीन से पानी चलना बहुत खर्चीला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+