Gorakhpur: अपर कृषि निदेशक की चलती कार में लगी आग, ऐसे बची परिवार की जान

गोरखपुर में लख्रनऊ में तैनात अपर कृषि निदेशक की चलती कार में आग लग गयी। किसी तरह भागकर परिजनों ने जान बचाई।

car

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक बड़ा हादसा टल गया। घटना मंगलवार उस समय की है जब अपर कृषि निदेशक अपने पूरे परिवार के साथ गोरखनाथ मंदिर का दर्शन करने गए थे। कुशीनगर के लिए वापस लौटते समय तरंग क्रॉसिंग के पास शार्ट सर्किट से इनोवा कार में आग लग गयी। धीरे- धीरे आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में तैनात अपर कृषि निदेशक पीके गुप्ता इनोवा कार से अपनी बहन के घर कुशीनगर जा रहे थे। मंगलवार शाम को गोरखपुर पहुंचने पर वह गोरखनाथ मंदिर दर्शन के लिए चले गए। चालक सलीम ने बताया कि तरंग क्रासिंग के पास पहुंचने पर गाड़ी से धुंआ निकलने लगा। देखने के लिए नीचे उतरा की उसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई। फाटक खोलकर सभी को नीचे उतारा। अपर कृषि निदेशक ने स्थानीय उप कृषि निदेशक अरविंद सिंह को फोन कर घटना के बारे में बताया। अरविंद सिंह ने दूसरी गाड़ी भेजी। जिससे उनका पूरा परिवार कुशीनगर पहुंचा।

गोरखनाथ थाना प्रभारी विज्ञानकर सिंह ने बताया इनोवा कार लखनऊ महानगर के जसवंत सिंह की है। कार को किनारे कर ट्रैफिक जाम हटाया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं।

Recommended Video

      गोरखपुर: चिड़िया घर की शेरनी मरियम हुई बीमार, चिकित्सक ने दी जानकारी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+