Gorakhpur: गोरखपुर से बढ़नी तक चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें, बढ़ेगी गति
गोरखपुर से बढ़नी रुट पर चलने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें यह यात्रा तय करने में पहले से कम समय लगेेगा। रेलवे ने इस रुट पर भी इलेक्टिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
गोरखपुर,9अगस्त: गोरखपुर से बढ़नी रुट पर चलने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें यह यात्रा तय करने में पहले से कम समय लगेेगा। रेलवे ने इस रुट पर भी इलेक्टिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।इससे यात्रियों के समय की बचत होगी।

जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिक इंजीनियर गोरखपुर से बढ़नी रेलमार्ग का निरीक्षण करेंगे। बढ़नी से सुभागपुर तक विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है। दिसंबर तक कार्य पूरा हो जाएगा। नए साल में गोरखपुर-आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा रूट पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलने लगेंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
बढ़नी से सुभागपुर तक का विद्युतीकरण दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। बढ़नी से सुभागपुर तक का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो जाने से गोंडा से गोरखपुर के लिए विद्युत लोको द्वारा ट्रेनों का संचालन सुगमतापूर्वक किया जा सकेगा।
CM योगी ने काकोरी कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले-शताब्दी वर्ष मनाते समय बदली दिखेगी भारत की तस्वीर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार विद्युत लोको के चलने से डीजल की बचत के साथ ट्रेनों की गति बढ़ेगी। पर्यावरण संरक्षण भी होगा। इसके अलावा सभी रेलवे स्टेशनों को 24 घंटे पावर सप्लाई मिलती रहेगी।
अगले वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे के सभी मार्गों पर इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। 31 मार्च 2022 तक पूर्वोत्तर रेलवे की बड़ी लाइन के 2797 रूट किमी रेलमार्ग पर लगभग 87 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो गया था। शेष नौ माह में करीब 368 रूट किमी रेलमार्ग पर 13 प्रतिशत कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications