Dussehra 2022 : 'न्यू इंडिया' में मोबाइल फोन से होगा रावण का दहन, गोरखपुर के स्टूडेंट्स ने खोजा स्मार्ट तरीका

गोरखपुर आईटीएम के छात्रों ने एक ऐसी आधुनिक तकनीक की खोज की है जिससे एसएमएस या कॉल द्वारा मोबाइल फोन से ही रावण का दहन किया जा सकेगा।इस तकनीक से सुरक्षित तरीकें से रावण दहन किया जा सकेगा।

गोरखपुर,4अक्टूूबर: गोरखपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा के बीटेक छात्रों ने एक नई तकनीक की खोज की है।इस तकनीक से दशहरा के अवसर पर रावण के पुतला आसानी से जलाया जा सकेगा।रावण दहन की इस आधुनिक तकनीक की खोज करने वाले छात्रों के हौसले बुलंद हैं।इस नई खोज से विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस अविष्कार से मोबाइल की उपयोगिता और बढ़ जाएगी।

itm

जानिए क्या है नई तकनीक
आईटीएम गीडा के छात्रों ने नई सोच, नई ऊर्जा व नई प्रेरणा का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है।उन्होंने यह बताया है कि किसी भी क्षेत्र में सतत प्रयास से सफलताएं पायी जा सकती हैं। बीटेक के छह छात्रों ने मिलकर एक यंत्र का अविष्कार किया है।इस यंत्र के माध्यम से एक कॉल या एसएमएस से रावण का दहन होगा।पुतले में एक यंत्र लगाया जाएगा ।यह यंत्र मोबाइल से कनेक्ट रहेगा।जैसे ही एसएमएस या कॉल होगी इसमें लगे प्लेट गर्म हो जाएंगे।प्लेट गर्म होकर पुतले में लगे विस्फोटक को जला देगा।जिससे एक तेज विस्फोट होगी और रावण जल उठेगा।

विभागाध्यक्ष डॉक्टर विनीत राय के मार्ग दर्शन में बीटेक द्वीतीय वर्ष की छात्राओं महिमा त्रिपाठी, नेहा लाठ, स्वास्तिका कुशवाहा, अंशिका त्रिपाठी, आर्या शुक्ला एवं उत्कर्ष दुबे ने इसका अविष्कार किया।इन छात्रों ने मात्र तीन दिन में ही यह कर दिखाया। इस यंत्र को बनाने में एंड्रायड फोन, एलईडी लाइट,नौ वोल्ट की बैटरी,प्लेट में प्रयोग किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+