Indian Railway: टनकपुर-मथुरा जंक्शन स्पेशल ट्रेन का हुआ अवधि विस्तार, देखें पूरी डिटेल
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से 31 जनवरी,2024 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जा रही 05062- 05061 टनकपुर-मथुरा जं-टनकपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 30 अप्रैल,2024 तक किया गया है। यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना के अनुसार चलाई जायेगी।
विस्तारित अवधि में 05062 टनकपुर-मथुरा जं0 विशेष गाड़ी मथुरा कैण्ट स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी एवं 05061 मथुरा जं0-टनकपुर विशेष गाड़ी मथुरा कैण्ट से चलाई जायेगी । यह गाड़ी मथुरा कैण्ट से मथुरा जं0 के मध्य निरस्त रहेगी ।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 29 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया सदर एवं अपराध आसूचना शाखा, भटनी द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बैतालपुर रेलवे स्टेशन से रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले दो शातिर चोर को पूर्व में पंजीकृत रेल सम्पत्ति की धारा के विरूद्ध गिरफ्तार किया गया।
29 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, ऐशबाग को प्लेटफर्म संख्या-3 पर 65 वर्ष का एक वृद्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ के उपरान्त वृद्ध व्यक्ति को उनके परिजन को सुपुर्द किया गया। 29 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, कन्नौज को प्लेटफार्म संख्या-1 पर 15 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन कन्नौज को सुपुर्द किया गया।
28 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-15003 से यात्री का छुटा एक बैग बरामद कर देवरिया सदर पोस्ट पर जमा किया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 27 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, आजमगढ़ द्वारा प्लेटफार्म संख्या-01 से यात्री का छूटा सामान बरामद कर आजमगढ़ पोस्ट पर जमा किया। 29 जनवरी, 2024 को यात्री के उपस्थित होने पर सामान को उसे सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications