परेश रावल ने डॉ. कफील से मांगी माफी, ट्वीट पर मिला ये जवाब

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड में करीब 60 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर कफील अहमद खान को कुछ मामलों में क्लीन चिट मिल गई। डॉ. कफील को क्लीन चिट मिलने के बाद परेश रावल ने माफी मांगी थी। वहीं, परेश रावल के ट्वीट के जवाब में तुरंत ही डॉ. काफिल खान ने भी उनको जवाब दिया है।

Dr. Kafeel Khan reply to actor paresh rawal apology

कफील खान ने किया ट्वीट
कफील खान ने रि-ट्वीट करते हुए लिखा, 'शुक्रिया परेश रावल सर'। मैं इसकी सराहना करता हूं। ये मामला ऐसा कुछ था, जिसने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया। हमें उन 70 परिवारों से भी क्षमा मांगनी चाहिए, जिन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज घटना में अपने बच्चे खो दिए।

Dr. Kafeel Khan reply to actor paresh rawal apology

परेश रावल ने मांगी थी माफी
इससे पहले डॉक्टर कफील ने अपने ट्विटर अकाउंट से परेश रावल को टैग करते हुए लिखा, परेशा रावल जी, मैं आपसे माफी की मांग करता हूं। हम आपके प्रशंसक हैं, कभी नहीं सोचा था कि आप छोटी सोच के होंगे और आपका रवैया अड़ियल होगा। कृपया आप मेरी जांच रिपोर्ट पढ़ें, जिसमें मुझे भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों से दोषमुक्त किया गया है। डॉ. कफील के ट्वीट के बाद परेश रावल ने भी ट्वीट कर डॉ. कफील से माफी मांग ली। उन्होंने अपने ट्विवटर पर लिखा, गलत होने पर माफी मांगने में कोई शर्म नहीं है। डॉ. कफील मैं माफी चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+