Indian Railway: यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने रिशिड्यूल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway News Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मण्डल के छपरा जं. स्टेशन यार्ड का 02 से 08 अगस्त, 2023 तक यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण ब्लॉक दिये जाने के फलस्वरूप गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण एवं रि-शिड्यूलिंग किया है। यात्रा से पूर्व यहां पूरी अपडेट देख सकते हैं।

शार्ट टर्मिनेशन

- गोरखपुर से 02 से 08 अगस्त, 2023 तक चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर सीवान में यात्रा समाप्त करेगी।

- वाराणसी सिटी से 02 से 08 अगस्त, 2023 तक चलने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी।

- सोनपुर से 02 से 08 अगस्त, 2023 तक चलने वाली 05247 सोनपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर छपरा कचहरी में यात्रा समाप्त करेगी।

train

शार्ट ओरिजिनेशन

- छपरा से 02 से 08 अगस्त, 2023 तक चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर सीवान से चलाई जायेगी।

- छपरा से 02 से 08 अगस्त, 2023 तक चलने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया से चलाई जायेगी।

- छपरा से 02 से 08 अगस्त, 2023 तक चलने वाली 05248 छपरा-सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर छपरा कचहरी से चलाई जायेगी।

नियंत्रण

- 02 से 08 अगस्त, 2023 तक 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस मार्ग में 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 02 से 08 अगस्त, 2023 तक 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 02 से 08 अगस्त, 2023 तक 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 02 से 08 अगस्त, 2023 तक 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 02 से 08 अगस्त, 2023 तक 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 02, 04, 05 एवं 08 अगस्त, 2023 को 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 02 अगस्त, 2023 को 15077 कामाख्या-गोमती नगर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 02, 04 एवं 08 अगस्त, 2023 को 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 02, 04, 05 एवं 07 अगस्त, 2023 को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 03 एवं 07 अगस्त, 2023 को 12524 नई दिल्ली-न्यू जलापाईगुड़ी एक्सप्रेस मार्ग में 65 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 03 एवं 08 अगस्त, 2023 को 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 06 अगस्त, 2023 को 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 03 अगस्त, 2023 को 09525 ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 04 अगस्त, 2023 को 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 05 अगस्त, 2023 को 12408 अमृतसर-न्यू जलापाईगुड़ी एक्सप्रेस मार्ग में 65 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 05 एवं 08 अगस्त, 2023 को 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 06 अगस्त, 2023 को 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलापाईगुड़ी एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 07 अगस्त, 2023 को 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 07 अगस्त, 2023 को 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 07 अगस्त, 2023 को 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग

- 02 अगस्त, 2023 को 09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी छपरा से 50 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

- 02 से 08 अगस्त, 2023 तक 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा से 50 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

- 04 अगस्त, 2023 को 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी छपरा से 50 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+