DIG Gorakhpur: जानिए कौन हैं गोरखपुर रेंज के नए DIG एस. चन्नपा, पीएम सिटी से है खास कनेक्शन

DIG Gorakhpur IPS S Channappa Latest News Uttar Pradesh: गोरखपुर परिक्षेत्र के नए पुलिस उप महानिरीक्षक शिव सिंपी चन्नपा हैं। उन्होंने सोमवार गोरखपुर रेंज के डीआईजी का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले डीआईजी रहे आनंद कुलकर्णी को लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है। नए डीआईजी का पीएम मोदी के शहर वाराणसी से खास कनेक्शन है।


कौन हैं एस चन्नपा?

गोरखपुर रेंज के नए डीआईजी शिव सिंपी चन्नपा 2009 बैच के IPS अधिकारी हैं।आप गोरखपुर में एसपी ग्रामीण के रूप में अपनी सेवा दे चुके है। इससे पहले वह वाराणसी में वाराणसी में तैनात थे। वह यहां अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के रूप में तैनात रहे।

dig gorakhpur
ये रहेंगी प्राथमिकताएं

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जनता कि सेवा सर्वोपरि है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर खत्म किया जाएगा। माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी। अपराध और अपराधियों को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसके साथ ही भारत नेपाल सीमा और बिहार से सटे जिलों की सीमाओं पर विशेष सावधानी बरती जाएगी।

dig gorakhpur

माफिया पर शिकंजा कसेंगे

उन्होंने कहा कि बार्डर वाले जिलों पर चौकसी बढ़ाकर पशु एवं शराब तस्करों पर नकेल कसी जाएगी। प्रदेशस्तर के 68 माफियाओं की सूची में शामिल गोरखपुर रेंज के चार माफिया (सुीधर सिंह, राजन तिवारी, राकेश यादव और रामू द्विवेदी) पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+