Gorakhpur News: DIG की पहल पर अब इस नए अंदाज में नजर आएंगे चौकीदार

गोरखपुर रेंज के डीआईजी जे रविंदर गोड़ की पहल पर चौकीदार अब नए ड्रेस में नजर आएंगे। वर्षों से धोती में नजर आने वाले चौकीदार अब पैंट में नजर आएंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर रेंज के डीआईजी जे रविंदर गोड़ की पहल रंग लाई है। अब चौकीदार नए रुप में नजर आएंगे। काफी लंबे समय से धोती में नजर आने वाले चौकीदार अब पैंट में नजर आएंगे। धोती की अनिवार्यता अब खत्म कर दी गयी है। दीपावली से पहले यह उपहार चौकीदारों को देने की तैयारी है।

dig

डीआईजी जे रविंदर गोड़ ने कहा कि काफी लंबे समय से चौकीदारों की मांग थी कि धोती की जगह पैंट पहनने को दिया जाए । उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गयी है। अब उनकी धोती पहनने की अनिवार्यता नहीं रहेगी ।

डीआईजी की पहल के बाद अब चौकीदारों को पैँट देने की तैयारी की गयी है। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। इसके लिए कवायद तेज कर दी गयी है।दीवाली तक चौकीदारों को यह उपहार मिलने की संभावना है। जिले में लगभग तेरह सौ चौकीदार हैं। पुलिस को उसके कार्यों में सहयोग देने में चौकीदार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अब वर्षों पुराना इनका परिधान बदलेगा और वह नए अंदाज में नजर आएंगे।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि नए ड्रेस के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। बजट की मांग की गई है। मिलते ही पैंट दे दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+