गोरखपुर जोन के 99 थानों का क्या है खास प्लान? DIG की बातें बढ़ा देंगी आपका हौसला
DIG Gorakhpur News Uttar Pradesh: गोरखपुर जोन की बात करें तो इसमें चार जिले गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज शामिल हैं। जहां महराजगंज नेपाल देश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है वहीं कुशीनगर और देवरिया जिले की सीमा बिहार प्रांत से लगीं है। इस वजह से गोरखपुर जोन बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वर्तमान समय में गोरखपुर जोन की पुलिस खास पहल कर रही है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉक्टर एस. चन्नपा से खास बातचीत की वर्तमान समय में चल रही खास पहल पर बातचीत की।
नारी सुरक्षा पर विशेष बल
डीआईजी गोरखपुर ने बताया कि वर्तमान समय नारी सुरक्षा को लेकर खास अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक स्थिति में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है।

मिशन शक्ति
उन्होंने सरकार की मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार की एक एकीकृत पहल है, जिसके दो मुख्य कार्यक्षेत्र हैं 'संबल' (सुरक्षा के लिए) और 'सामर्थ्य' (सशक्तिकरण के लिए)। यह विभिन्न पूर्ववर्ती योजनाओं को एक छाते के नीचे लाता है, जिसमें 'संबल' के तहत वन स्टॉप सेंटर , महिला हेल्पलाइन और 'सामर्थ्य' के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और राष्ट्रीय क्रेच योजना जैसी सेवाएं शामिल हैं।
99 थानों पर खास
पहलउन्होंने बताया कि गोरखपुर जोन में कुल 99 थाने हैं। इन सभी थानों पर टीम गठित है जो महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करती है।
सबकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही पुलिस
डीआईजी गोरखपुर ने बताया कि सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम पुलिस कर रही है। शांति व्यवस्था हमेशा बनी रही यह प्रयास जारी है।
आगामी त्योहारों पर विशेष नजर
उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों पर विशेष नजर है। इसके लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। त्योहारों में उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर पैनी नजर है। अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष नजर
हम सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष नजर रख रहे हैं। विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
2009 बैच के IPS अधिकारी
गोरखपुर रेंज के डीआईजी शिव सिंपी चन्नपा 2009 बैच के IPS अधिकारी हैं।आप गोरखपुर में एसपी ग्रामीण के रूप में अपनी सेवा दे चुके है। इससे पहले वह वाराणसी में वाराणसी में तैनात थे। वह यहां अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के रूप में तैनात रहे।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications