Gorakhpur के औद्योगिक विकास को और गति देगा धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप

उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जिला तेजी से औद्योगिक विकास के कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर के धरियापार में लगभग 6 हजार एकड़ में इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित किया जा रहा है।

dhirya gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर तेजी से औद्योगिक हब के रुप में विकसित हो रहा है। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद यहां विकास को तेज गति मिली है। इसी क्रम में धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप योजना औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसे धुरियापार के 5754 एकड़ भूमि में विस्तारित किया जाएगा। जिसमें 18 गांवों की जमीन ली जाएगी। इसके साथ ही 1843 एकड़ में धरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप को मूर्त रुप दिया जाएगा।

धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप की योजना पर तीव्र गति से क्रियान्वन शुरु कर दिया है। गीडा संबंधित अधिकारियों से संबंध स्थापित कर इस योजना पर काम कर रहा है। इस बात का विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि यहां रोड व रेलवे की बेहतर कनेक्टिविटी रहे।इसके साथ ही ड्रेनेज सिस्टम, ट्रांसमिशन लाइन, रोड कनेक्टिविटी, ट्रांसमिशन लाइन और आबादी के विस्तार का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

18 ग्रामों की 5754 एकड़ भूमि में विस्तारित

18 ग्रामों की 5754 एकड़ भूमि में कुल क्षेत्रफल का 32.04 प्रतिशत क्षेत्र औद्योगिक, 19.39 प्रतिशत आवासीय, 6.51 प्रतिशत पीएसपी, 4.21 प्रतिशत व्यावसायिक, 15.70 प्रतिशत हरित-खुला क्षेत्र, 2.32 प्रतिशत मिश्रित, 4.17 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के लिए प्रस्तावित किया गया है।

लॉजिस्टिक हब के रुप में होगा विकसित
इस टाउनशिप को लॉजिस्टिक हब के रुप में विकसित किए जाने की कवायद की जा रही है।इसके लिए निकटतम रेलवे कनेक्टिविटी, बड़े उद्योगों के लिए पृथक से रेलवे साइडिंग दिए जाने, 45 मीटर से अधिक चौड़ाई वाली सड़कों के लिए सर्विस रोड का भी प्रावधान करने, उद्योगों और अन्य भू प्रयोगों में आने वाली प्रक्रियाओं के सरलीकरण और 132 केवी विद्युत उप केंद्र की स्थापना पर विचार चल रहा है।

सुझावों व प्रस्तावों पर भी विचार गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि धरियापार टाउनशिप को लेकर काम किया जा रहा है। और बेहतर किया जा सके इसके लिए सुझावों व प्रस्तावों पर भी विचार किया जा रहा है। यह टाउनशिप विकसित होने के बाद गोरखपुर में औद्योगिक क्रांति के रुप में होगा। धरियापार के पहचान के साथ पूरे गोरखपुर की नई पहचान बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+