Gorakhpur: कृषि वैज्ञानिक ने धान की नई प्रजाति के बारे में किसानों को दी जानकारी, यह हैं इसके फायदे

Gorakhpur News: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के फसल अनुसंधान केंद्र, मसौदा से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सौरभ दीक्षित ने किसानों को धान नई प्रजाति के बारे में जानकारी दी।

kisan

Gorakhpur News: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के फसल अनुसंधान केंद्र, मसौदा से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को किसानों को धान की नई प्रजाति NDR 6093 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही महायोगी गोरखनाथ केवीके द्वारा धान की नव विकसित 4 प्रजातियों के मिनी किट का वितरण भी किया गया। यह कार्यक्रम महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, चौकमाफी, पीपीगंज, गोरखपुर एवं फसल अनुसंधान केंद्र, मसौदा के संयुक्त तत्वाधान में एक्रिप परियोजना के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर विवेक प्रताप सिंह ने किसानों एवं नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के फसल अनुसंधान केंद्र, मसौदा से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक का स्वागत किया तथा इस परियोजना से किसानों को परिचित कराया तथा नई विकसित धान की प्रजातियों के प्रयोग के बारे में बताया ।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के फसल अनुसंधान केंद्र, मसौदा से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सौरभ दीक्षित ने किसानों को धान के नव विकसित प्रजातियों के बारे में कृषको को विस्तारपूर्वक बताया । उन्होंने नव विकसित प्रजाति NDR 6093 जो कि 128 दिन में तैयार हो जाती है तथा 45 कुंतल प्रति हेक्टेअर तक का उत्पादन देती है और इसमें सुगन्द भी भरपूर होता है, दूसरी कम अवधि की प्रजाति IR 64 सब 1 जोकि 110 दिन में तैयार हो जाती है तथा 40 से 45 कुंतल है। उत्पादन के साथ यह प्रजाति जलभराव स्थिति के लिए उपयुक्त है। 145 दिन की NDR 9930111 प्रजाति जिसका उत्पादन 50 से 55 कुंतल प्रति हेक्टेअर तक होता है। यह जलमग्न प्रजाति है। वहीं काला नमक धान की पूसा नरेंद्र कलानामक 1 का उत्पादन 50 कुंतलप्रति हेक्टेअर तक रहता है ।

कार्यक्रम में 84 कृषको को धान के नव विकसित प्रजाति का मिनी किट वितरण किया गया । कार्यक्रम में केंद्र से डॉक्टर ने अजीत कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर संदीप प्रकाश उपाध्याय, अवनीश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह एवं लाभार्थी किसान विजयसेन सिंह, इंद्रजीत सिंह, आजा यादव, अमित कुमार यादव, लाला प्रसाद यादव, राम सागर प्रजापति, कोयला देवी, मुनेंद्र सिंह नीरज सिंह, रमीला, रामनिवास मौर्या, बाबूराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+