Indian Railway: दिल्ली-मुबंई के यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधा, रेलवे ने की खास पहल

बढ़नी रुट से दिल्ली व मुंबई की ट्रेनें जल्द ही इलेक्ट्रिक हो जाएंगी।

train

Gorakhpur News: रेल यात्रियों को लिए अच्छी खबर है। खासकर दिल्ली व मुबंई की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए । बढ़नी रुट से दिल्ली व मुंबई की ट्रेनें इलेक्ट्रिक हो जाएंगी। पचपेड़वा से सुभगपुर मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। इसी के बाद से यह कार्य शुरु होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ-दिल्ली-मुबंई जाने वाली ट्रेनें जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी। 25 फरवरी के बाद इनके चलने की संभावना है। इससे पूर्व 22 से 23 फरवरी के बीच पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य इलेक्ट्रिक इंजीनियर पचपेड़वा से सुभगपुर रेलवे मार्ग का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद मंजूरी मिलते ही गोण्डा तक इलेक्ट्रिक लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे डीजल और समय दोनों की बचत होगी।

सीपीआरओ ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़नी रुट पर 12 ट्रेनें चलती हैं जो दिल्ली व मुंबई जाती हैं। इनमें कुछ प्रमुख ट्रेनें गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस,गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस,गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस,गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मार्च तक पूर्वोत्तर रेलवे के सभी मार्गों पर इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों का संचालन शुरु हो जाएगा।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के क्रम में छपरा एवं बलिया द्वारा संयुक्त रूप से मुखबीर की सूचना पर छपरा स्थित एक दुकान के संचालक को व्यक्तिगत यूजर आई डी पर बने 02 अदद ई-टिकटाें के साथ अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया।गाड़ी संख्या 15231 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को जांच के दौरान गाड़ी में 08 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में डरा सहमा मिला। पूछताछ करने के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, बलिया को सुपुर्द किया गया।

Recommended Video

    गोरखपुर: शिवरात्रि पर्व को लेकर बढ़ाई गई मंदिरों की सुरक्षा- एसएसपी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+