दीपक हत्याकांड में हुई कार्रवाई, पूरी पुलिस चौकी निलंबित, यह है पूरा मामला
Deepak Hatyakand Gorakhpur: गोरखपुर के पिपराईच थानाक्षेत्र स्थित महुआचापी गांव में पशु तस्करों द्वारा हुई नीट छात्र दीपक की हत्या मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण अय्यर ने कार्रवाई करते हुए जंगल धूषण पूरी पुलिस चौकी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
एसएसपी राज करण अय्यर ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से छानबीन चल रही है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला
पशुतस्कर सोमवार रात 12 बजे के करीब इस गांव में पहुंचते हैं। पशुओं को खोलते हैं उसी समय दीपक और कुछ ग्रामीण जाग जाते है। शोर मचाने के बाद पशु तस्कर भागते लगते हैं। दीपक और ग्रामीण उनका पीछा करते हैं। इसी बीच पशु तस्कर दीपक को अपनी डीसीएम के उठा लेते हैं। उसकी हत्या कर शव गांव से 4 किलोमीटर की दूरी पर फेंक देते हैं। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण पुलिस को इस घटना के लिए जिम्मेदार मांग रही है।
मंगलवार शाम 4 बजे के करीब दीपक का शव भारी पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद ही फोर्स के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications