'जान का बदला जान हमें योगी जी से न्याय चाहिए..,' दीपक हत्याकांड में रुला देंगी मां की बातें
Gorakhpur Neet Student Deepak Hatyakand News: " जान का बदला जान। पशु तस्करों ने मेरे बेटे की हत्या कर दी। पुलिस कुछ नहीं कर पाई। हत्यारे मेरे बेटे को डीसीएम पर बैठाकर घंटों घुमाते रहे। पुलिस ने फोन तक नहीं उठाया। उन्होंने मेरे बेटे की हत्या कर दी। उसे फेंक दिया। ऐसा कौन करता है? हमें न्याय चाहिए। योगी जी हमें न्याय दीजिए। जैसे उन बदमाशों ने मेरे बेटे को गोली मारी ठीक वैसे ही उन्हें भी गोली मारी जाय। मेरा सब कुछ खत्म हो गया। मैं बर्बाद हो गई। अब हमें न्याय चाहिए।"
उक्त बातें दीपक की मां सीमा ने वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर से बातचीत में कही। पिपराईच थानाक्षेत्र महुआचापी गांव के रहने वाले 19 वर्षीय दीपक गुप्ता की सोमवार देर रात पशु तस्करों द्वारा हत्या कर दी जाती है। मंगलवार को गांव में भारी आक्रोश पुलिस और प्रशासन को लेकर रहा।

दीपक की दादी अमरावती रो-रो कर बताती हैं कि आज अगर पुलिस सही समय पर आई होती तो मेरा पोता जिंदा होता। हमने कई बार पुलिस को फोन किया । हम कोशिश करते रहे कि पुलिस एक बार फोन उठा ले, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मेरा बेटा मर गया। पशु तस्करों ने उसे मार दिया। बेरहमी से मार दिया। सब खत्म हो गया। हत्यारों को भी मौत की सजा मिले। हमें योगी जी से उम्मीद है।
मंगलवार शाम 4 बजे के करीब दीपक का शव भारी पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद ही फोर्स के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications