DDU News: परास्नातक में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने जारी की तिथि,यहां देखें पूरी डिटेल
दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने परास्नातक में प्रवेश प्रकिया की तिथि जारी कर दी है।तीन चरणों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। पहले चरण की काउंसिलिंग छह से आठ सितंबर के बीच होगी।परास्नातक के एमए, एमएससी,
गोरखपुर,3सितबंर: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने परास्नातक में प्रवेश प्रकिया की तिथि जारी कर दी है।तीन चरणों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। पहले चरण की काउंसिलिंग छह से आठ सितंबर के बीच होगी।परास्नातक के एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए समेत समस्त पाठ्यक्रमों, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा।

परास्नातक में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग तीन चरणों में होगी। पहले चरण में कला, विज्ञान, वाणिज्य, मैनेजमेंट, कृषि, विधि एवं शिक्षा संकाय के अंतर्गत संचालित समस्त विभागों के समस्त परास्नातक पाठ्यक्रमों, परास्नातक डिप्लोमा, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग होगी।
पहले चरण की काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://ddugu.ac.in पर अपलोड किया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण की काउंसिलिंग 11 व 12 सितंबर तथा तीसरे चरण की काउंसिलिंग 15 व 16 सितंबर को होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ़्यक्रमों में दाखिले को लेकर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। पहले चरण में स्नातक के विभिन्न विषयों का परिणाम घोषित करने के साथ काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब परास्नातक के विभिन्न पाठ़्यक्रमों में प्रवेश का कार्यक्रम जारी किया है।
विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित बीकॉम (बैकिंग एंड इंश्योरेंस) के प्रथम वर्ष सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की शुरूआत आज हुई। पहले दिन अनारक्षित वर्ग में 104 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक काउंसिलिंग चली।












Click it and Unblock the Notifications