DDU News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति की जमकर हुई पिटाई, एबीवीपी कार्यकर्ताओं का भड़का गुस्सा

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का शुक्रवार को पूरा माहौल बदल गया। चारो तरफ अफरा तफरी मच गयी। ऐसा तब हुआ जब एबीवीपी कार्यकर्ता अचानक भड़क उठे और कुलपति पर हमला कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलपति व प्राक्टर को दौड़ाकर पीटा।

एबीवीपी कार्यकर्ता कई दिनों से धरने पर थे। शुक्रवार को भी वे सुबह से ही धरने पर बैठे थे। कार्यकर्ता कुलपति से मुलाकात करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। तीन बजे तक जब कुलपति उनसे मिलने नहीं आए तब कार्यकर्ता कुलपति कक्ष में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा में कुलपति को बाहर निकाल रही थी, कि कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। कुलपति को पीटने के साथ ही बीच- बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों से भी कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की।

ddu

कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को बुरी तरह पीट दिया है। कुलपति कक्ष में तोड़फोड़ कर दरवाजे को उखाड़ दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+