Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ क्यूएस रैंकिंग पर की चर्चा

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने आज भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ क्यूएस रैंकिंग पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

शिक्षा मंत्रालय के सचिव के अध्यक्षता में आयोजित इस वर्कशॉप में विश्वविद्यालय के रैंकिंग सेल के समन्वयक एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में डॉ. अश्विन फर्नांडीज, रीजनल डायरेक्टर, क्यूएस रैंकिंग, अफ़्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया ने "डेटा फाइलिंग प्रक्रिया" पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।

ddu

क्यूएस रैंकिंग के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों द्वरा डेटा दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी, 2024 है।कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने क्यूएस रैंकिंग तथा एनआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय पिछले वर्ष की तुलना में अपनी रैंकिंग में सुधार करने के लिए आश्वस्त है।

2 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान में कृभको ,यूको बैंक तथा कृषि विभाग गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन थीं। कार्यक्रम में अतिथियों तथा किसानों का स्वागत कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शरद मिश्र ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+