Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में महाविद्यालय विकास परिषद का होगा गठन, ये होंगे कार्य

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के सुचारु रूप से संचालन, संबद्धता, और समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय विकास परिषद (सीडीसी) की स्थापना का फैसला लिया है। महाविद्यालय विकास परिषद की स्थापना के प्रस्ताव को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद् ने मंजूरी दे दी है।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यूजीसी द्वारा प्रत्येक सम्बद्धता देने वाले विश्वविद्यालय के लिए एक कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (सीडीसी) की स्थापना की सिफारिश की गई है। सीडीसी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार काम करेगा, उच्च शिक्षा पर राष्ट्रीय नीतियों के अनुरूप कॉलेजों में गुणवत्ता और उत्कृष्टता सुनिश्चित करेगा। यह एक महत्वपूर्ण नीति-निर्माता निकाय के रूप में कार्य करेगा, जो रणनीतिक रूप से योजना बनाएगा और विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के एकीकृत विकास की देखरेख करेगा। इसके साथ ही सीडीसी एक अकादमिक मार्गदर्शक के रूप में भी काम करेगा और विश्वविद्यालय, विभागों, अकादमिक संकायों और कॉलेजों में शिक्षकों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेगी।

ddu

ये होंगे महाविद्यालय विकास परिषद के मुख्य कार्य

महाविद्यालय विकास परिषद के प्रमुख कार्यों में नवीन महाविद्यालयों की स्थापना व समग्र विकास, संबद्ध महाविद्यालयों का सर्वेक्षण कर प्रोफाइल अपडेट करना, यूजीसी व अन्य संबंधित निकायों से बहुमूल्य जानकारियों का आदान प्रदान करना शामिल है।
इसके अलावा, सीडीसी महाविद्यालय के साथ निकट संपर्क बनाए रखेगा और उनके उचित विकास, शिक्षक चयन, छात्र सुविधाओं व परीक्षा में सुधार, पाठ्यक्रम पुनर्गठन और शैक्षिक प्रासंगिकता जैसे अन्य पहल शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+