Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की इस खास पहल से स्टूडेंट बनेंगे एडिटर
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग की विभागीय मासिक पत्रिका *साहित्य विमर्श* के तीसरे अंक का विमोचन कुलपति प्रो पूनम टंडन के द्वारा किया गया। इस पत्रिका में संबंधित माह की गतिविधियों के संकलन के साथ साथ, पुरातन छात्र के संस्मरण, शिक्षकों के द्वारा किए गए अकादमिक कार्यों का विवरण, हाल ही में बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों का विवरण, विद्यार्थियों के द्वारा रचित रचनायें,समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचनाओं, संबंधित माह में साहित्य के क्षेत्र में हुए उत्कृष्ट कार्यो के एवं पुरस्कारों का भी संकलन है। इसके साथ ही इसमें ईयर एट ए ग्लान्स के रूप में वार्षिक उपलब्धियों का भी पेज बनाया गया है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने संपादन मण्डल के सदस्य छात्रों के साथ कुलपति का छात्रों द्वारा बनाया गाया मेमेंटो एवं पौधा प्रदान कर स्वागत किया। अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पत्रिका का प्रकाशन कुलपति प्रो पूनम टंडन की प्रेरणा से किया जा रहा है। प्रत्येक माह एडिटर की जिम्मेदारी रोटेशन के आधार पर अलग-अलग शोध छात्रों एवं विद्यार्थियों को दी जाती है जिससे कि सभी को अवसर प्राप्त हो सके। जनवरी माह के एडिटर्स के रूप में शोध छात्राओं प्रियंका मिश्रा एवं दीपिका त्रिपाठी ने योगदान दिया है।

पिछले माह की पत्रिका के संपादन में शोध छात्रा कीर्ति श्रीवास्तव, शोध छात्र विकास गुप्ता एवं पी जी के छात्र विशाल मिश्रा ने भी अपना सहयोग दिया। प्रो. शुक्ला ने आगे बताया कि कुलपति ने विद्यार्थियों की लेखन शैली,रचनात्मकता,कल्पनाशीलता एवं प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications