DDU University में योग प्रशिक्षकों को कुलपति ने किया सम्मानित, योग जागरूकता बढ़ाने पर जोर
DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग एवं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने डॉ विनय मल्ल समेत सभी योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर बोलते हुए, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने योग प्रशिक्षकों की सराहना की और कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित योग कार्यक्रमों से समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने रेखांकित किया कि इन प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिला है।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में डॉ. विनय मल्ल के नेतृत्व में योग प्रशिक्षकों की एक टीम ने योग मैराथन, योग प्रशिक्षण, सामूहिक योग एवं सूर्य नमस्कार आदि कार्यक्रमों के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रो. अनुभूति दुबे दिया और बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। माननीय कुलपति जी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय द्वारा योग से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम पूरे माह आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया। इस दौरान प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, कुलसचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. मनीष पाण्डेय सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications