DDU University की कुलपति ने किया रन फॉर राम पावनखिंड का शुभारंभ, की यह अपील
DDU University Latest News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में रविवार सुबह 5 बजे रन फॉर राम पावनखिंड का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने झड़ी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही कुलपति ने युवाओं से खास अपील भी की।
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि रन फॉर राम पावनखिंड दौड़ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होना अत्यंत गर्व की बात है। क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल श्रीराम के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, ऊर्जा व एकता का संदेश भी देता है।सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

कुलपति ने कहा कि युवा देश की ताकत है, देश का भविष्य है। युवाओं जितने बेहतर होंगे समाज और देश भी उतना बेहतर होगा। खेल युवाओं को नई ऊर्जा और नया उत्साह देता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होता है। फिट रहने के लिए खेल और व्यायाम बेहद जरूरी है। युवाओं से अपील करूंगी खुद को फिट रखते हुए देश सेवा और समाज सेवा के लिए तैयार करें।
इस आयोजन में युवाओं ने बढ़चढकर कर प्रतिभाग किया।












Click it and Unblock the Notifications