गोरखपुर विश्वविद्यालय, रैगिंग मुक्त विश्वविद्यालय है: प्रो. पूनम टंडन

DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नियंता मंडल तथा समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एंटी रैगिंग डे 2025 मनाया गया तथा एंटी रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन से हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम विश्वविद्यालय के हर विभाग को, हर छात्रावास को तथा हर इकाई को यह संदेश दे रहे हैं कि विश्वविद्यालय परिसर रैगिंग मुक्त है। रैगिंग एक दंडनीय अपराध है।

ddu university

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कुलपति ने वरिष्ठ छात्रों से अपील करते हुए कहा कि जितने नए छात्र आए हैं उनका मधुरता के साथ स्वागत करिए, उन्हें विश्वविद्यालय की संस्कृति से अवगत कराइए। उनसे प्रेम और स्नेह की भावना बनाए रखिए। गोरखपुर विश्वविद्यालय में अभी तक रैगिंग की एक भी घटना रिपोर्ट नहीं हुई है।

एंटी रैगिंग सप्ताह के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए नियंता एवं विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट प्रो. विनय कुमार सिंह ने कहा कि सभी विभागों तथा छात्रावासों में एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नियंता प्रो. सिंह ने सभी छात्रों से शॉर्ट वीडियो तथा डिजिटल पोस्टर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।

अतिथियों का स्वागत करते हुए विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र प्रो. अनुराग द्विवेदी ने कहा कि रैगिंग एक गंभीर समस्या है जो विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो संगीता पांडेय, प्रो सुभी धूसिया, प्रो अंजू, डॉ पवन कुमार, श्री प्रकाश प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में नियंता मंडल के सदस्य शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

कुलपति ने जारी किया वीडियो संदेश

कार्यक्रम में कुलपति ने एंटी रैगिंग वीडियो संदेश जारी किया तथा एंटी रैगिंग पोस्टर का विमोचन किया। वीडियो संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग के संदर्भ में जागरूकता एवं प्रेरणा दी गई है। वीडियो संदेश को विश्वविद्यालय के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने एंटी रैगिंग शपथ भी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+