DDU University में 44वां दीक्षांत समारोह 25 अगस्त को, तैयारियों के लिए समितियों का गठन प्रारंभ
DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह 25 अगस्त, 2025 को आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियों की शुरुआत कर दी गई है। इसी क्रम में विभिन्न आयोजन समितियों के गठन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।
प्रो. नंदिता आई.पी. सिंह को समन्वयक नियुक्त किया गया है। शीघ्र ही अन्य समितियों की भी घोषणा की जाएगी, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार, मंच सज्जा, सुरक्षा, तकनीकी सहयोग एवं प्रमाणपत्र वितरण आदि से संबंधित दायित्व तय किए जाएंगे।

इस बार दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर से बाहर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ ऑडिटोरियम में किए जाने की संभावना है, क्योंकि वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर स्थित दीक्षा भवन ऑडिटोरियम में पीएम-उषा योजना के तहत रिनोवेशन कार्य प्रगति पर है।
DDU University Gorakhpur: PhD में प्रवेश हेतु गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जारी की नई अपडेट, देखें डिटेल
दीक्षांत समारोह से पूर्व विश्वविद्यालय में एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनके संचालन हेतु अलग-अलग उपसमितियाँ गठित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन एक हफ्ते भीतर समस्त समितियों का गठन पूर्ण कर लेना चाहता है, ताकि समयबद्ध, समन्वित एवं भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications