गोरखपुर विश्वविद्यालय: गेस्ट फैकल्टी पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब है इण्टरव्यू
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के लिए गेस्ट फैकल्टी पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 1 से 3 नवंबर के बीच इंटरव्यू लिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कृषि, इंजीनियरिंग, बैकिंग एण्ड इन्श्योंरेश, होटल मैनेजमेण्ट, बीए एलएलबी, बीएजेएमसी/एमएजेएमसी, बीसीए, बीबीए/एमबीए, एक्वाकल्चर, प्लांट बायोटेक्नोलाजी, पर्यावरण विज्ञान, फिजिकल एजूकेशन, पी. जी. डिप्लोमा डिजास्टर मैनेजमेण्ट, पी.जी. डिप्लोमा इन ज्योतिष, वास्तु एण्ड कर्मकाण्ड, माइक्रोबायोलोजी एवं फूड टेक्नोलाजी पाठ्यक्रमों में स्ववित्तपोषित योजनान्तर्गत गेस्ट फेकल्टी (लेक्चर बेसिस) के रिक्त पदों के लिए वाक-इन इण्टरव्यू आयोजित किया जा रहा है।

वाक-इन इण्टरव्यू में सम्मलित होने वाले अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट से आवेदन पत्र के प्रारूप को भर कर अपने समस्त शैक्षिक मूल प्रमाण पत्रों, अनुभव एवं अन्य अभिलेखों तथा उसकी एक सेट छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर सम्बन्धित विषयों के विभागों में दिनांक 01 से 03 नवम्बर, 2023 के मध्य प्रतिभाग कर सकते हैं।
सम्बन्धित विषय में वाक-इन इण्टरव्यू की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय के वेबसाइट https://ddugu.ac.in पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications