Gorakhpur News: गोरखपुर के इन युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए की खास पहल, एक हजार लोगों तक बनाई पहुंच
Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: United Youth Association of Purvanchal (UYAP) ने बीते 6 महीनों में पूर्वांचल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित अभियानों और कार्यक्रमों के माध्यम से 1000 से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। यह संकल्प युवाओं, छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों को पर्यावरणीय जिम्मेदारी, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध बनाने के उद्देश्य से लिया गया।
अध्यक्ष UYAP नारायण दत्त पाठक ने कहा -
"हमारी टीम जनभागीदारी के साथ लगातार गांवों, विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कार्य कर रही है। हर व्यक्ति जो हरित सोच से जुड़ रहा है, वह पूर्वांचल को एक स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ दिशा में ले जा रहा है।"

अभय सिंह, सह-संस्थापक एवं रणनीतिक प्रमुख UYAP ने कहा -
"हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना या कार्यक्रम करना नहीं है, बल्कि युवाओं और नागरिकों के भीतर दीर्घकालिक सोच और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का संस्कार उत्पन्न करना है। शपथ दिलाना इस जागरूकता का पहला ठोस कदम है।"

इस अभियान के दौरान UYAP द्वारा विश्वविद्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और ग्राम पंचायतों में जाकर सैकड़ों युवाओं को "हरित पूर्वांचल की शपथ" दिलाई गई, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत और सामाजिक योगदान देने का वादा किया।

UYAP के चल रहे "नील गगन पूर्वांचल" अभियान (9 अप्रैल - 5 जून) के अंतर्गत यह शपथ अभियान और वृक्षारोपण, इकोब्रिक, सिग्नेचर वॉल जैसे कार्यक्रमों का समन्वित रूप से संचालन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications