Gorakhpur News: शिक्षकों ने लगाई सीएम योगी से यह खास गुहार
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के शिक्षकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से खास गुहार लगाई है। इन मानदेय शिक्षकों को पिछले 3 माह 17 दिन से वेतन नहीं मिला है। हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्यौहारों में शामिल दिवाली व छठ पर भी निराशा इनके हाथ लगी है। इन्होंने इस समस्या के निस्तारण के लिए सीएम योगी से विशेष आग्रह और अपील की है।
कृषि विभाग के डॉक्टर केशव शंकर सिंह ने कहा कि विभाग में बहुत बड़ी समस्या है। शिक्षकों को पिछले तीन माह से सेलरी नहीं मिली है। पूर्व कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने हमारी नियुक्ति गेस्ट फैकल्टी के रुप में की थी। जाने से पहले उन्होंने हमारा प्रमोशन किया था।

कई समस्याओं का करना पड़ रहा सामना
डॉक्टर केशव ने बताया कि हम सभी शिक्षक बाहर के हैं। कोई प्रयागराज तो कोई झांसी का। ऐसे में किराया देना, बच्चों की फीस देना,भरण पोषण करना सारी चीजों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
सीएम योगी से लगाई गुहार
डॉक्टर केशव सिंह सहित विभाग के अन्य शिक्षकों डॉ होसीला प्रसाद ने सीएम योगी से गुहार लगाते हुए इस समस्या के त्वरित निदान की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications