DDU University के पुरातन छात्र प्रो. एम. एल. शर्मा नेपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र प्रोफेसर एम. एल. शर्मा को नेपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस प्रतिष्ठित पद पर उनकी नियुक्ति को विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

ddu university

प्रो. शर्मा ने विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग से प्रो. ओ. पी. पांडेय के निर्देशन में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की थी। वर्तमान में वे विश्वविद्यालय के नेपाल एलुमनी चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में प्रो. शर्मा एक अग्रणी वैज्ञानिक के रूप में स्थापित हैं। उन्होंने इस विषय पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं और उनके शोध पत्र देश-विदेश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। वे अनेक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्याख्यान दे चुके हैं और उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय योगदान दिया है।

ddu university

DDU University: शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यक्रम 'गुरुदक्षता' का शुभारंभ, कुलपति ने कहीं ये खास बातें
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, "प्रो. एम. एल. शर्मा की यह नियुक्ति न केवल उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह हमारे विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रतिष्ठा और वैश्विक प्रभाव को भी रेखांकित करती है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।" विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+