DDU University: LLM के छात्रों के लिए बेहद जरूरी सूचना, जान लें नहीं तो होगा यह नुकसान
DDU University Latest News Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: LL.M. (IInd- Sem) Paper- "Constitutional Law of India- The New Challenges" के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि अनिवार्य रूप से 26 जून, दिन- गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे तक अपना असाइनमेंट लेकर विभाग में उपस्थित हों।
साथ ही साथ उनकी मौखिकी एवं प्रस्तुतिकरण भी होगा। छुटे हुए विद्यार्थियों की पुनः परीक्षा नहीं होगी। उक्त जानकारी डॉ. शैलेश कुमार सिंह विधि विभाग ने दी। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरते।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में हेल्थ वेलनेस एवं लाइफस्टाइल विषय पर साप्ताहिक वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन 16 से 22 जून 2025 के बीच किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ 16 जून को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह के उद्बोधन से हुआ जिसमें उन्होंने युवाओं से भारतीय ज्ञान परंपरा को अपनी जीवन शैली में उतारते हुए भारतीय समाज को एक नई दिशा देने का आह्वान किया ।
7 दिनों तक चले इस कोर्स में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिभागियों को योग आसन प्राणायाम का व्यावहारिक प्रशिक्षण योग्य प्रशिक्षकों मनोरमा, अनुश्री एवं शैव्या मैडम द्वारा दिया गया। डॉक्टर प्रतिमा त्रिपाठी ने हैप्पी हार्मोन एवं डिप्रेशन के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी एवं डॉ प्रशांत द्वारा जीवन शैली आधारित रोगों के निदान के लिए संतुलित आहार एवं शारीरिक सक्रियता के महत्व का विश्लेषण किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के कन्वीनर प्रोफेसर अनिल कुमार द्विवेदी ने अर्निंग बाय लर्निंग की थीम को रेखांकित करते हुए इस वैल्यू एडेड कोर्स के माध्यम से करियर अपॉर्चुनिटी को विस्तार पूर्वक प्रतिभागियों को समझाया।












Click it and Unblock the Notifications