DDU University News: विश्वविद्यालय में एम.ए. अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू
DDU University Gorakhpur Latest News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के तुरंत बाद अब पठन पाठन का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में आज से नए शैक्षणिक सत्र के लिए एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं विधिवत शुरू हो गईं।
विभागाध्यक्ष प्रो संदीप कुमार ने आज नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विभाग तथा कोर्स स्ट्रक्चर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें विभिन्न प्रश्नपत्रों और उनकी कक्षाओं से जुड़े प्राथमिक सूचनाओं से भी अवगत कराया। आज से कक्षाएं शुरू भी हो गईं।

प्रो संदीप कुमार ने बताया कि विभाग ने विद्यार्थियों के सुचारु शैक्षणिक अनुभव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विभाग में नई कक्षाओं के शुभारंभ पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने विभाग तथा नवप्रवेशित सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे और विश्वविद्यालय परिसर में अपनी उपस्थिति को सार्थक बनाएंगे ।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति के समक्ष वित्त अधिकारी, कुलसचिव तथा अध्यक्ष रक्षा एवं स्त्रातज़िक अध्ययन विभाग प्रो विनोद कुमार सिंह एवं पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की प्रो मीना दत्ता के मध्य एम ओ यू किया गया, इसके अलावा प्रो मीना दत्ता रक्षा एवं स्त्रातज़िक अध्ययन विभाग को स्वर्गीय प्रो राकेश दत्ता के स्मृति में एक स्वर्ण पदक के लिए 2.5 लाख रुपए प्रदान करेंगे जिसके ब्याज से एम ए/एम एस सी में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा को प्रो राकेश दत्ता मेमोरियल स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा एवं प्रो मीना दत्ता द्वारा 2 लाख रुपए शोधवृत्ति के लिए प्रदान की जाएगी जिसके ब्याज से विभाग के सर्वश्रेष्ठ शोध छात्र/छात्रा को शोधवृत्ति प्रदान को जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications