DDU University: 39 पाठ्यक्रमों में सीट आवंटन के परिणाम जारी, शुल्क जमा करने के बाद होगा प्रमाणपत्र सत्यापन
DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी के 39 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के परिणाम देर शाम जारी कर दिये गए। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपना शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि बीए , बीएससी, बीटेक, एलएलएम तथा एमएससी कृषि को छोड़कर सभी स्नातक एवं परास्नातक कोर्सेज के आवंटन परिणाम जारी हो गए हैं। शेष कोर्सेज के परिणाम भी चरणबद्ध रूप से जारी होंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शुल्क जमा करने के पश्चात अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल से प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। जिसे लेकर अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए 2 अगस्त से 6 अगस्त के बीच संबंधित संकायों, विभागों या कॉलेजों में उपस्थित होना होगा।

इस दौरान, अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य सहायक दस्तावेजों की मूल प्रति और उनकी एक सेट फोटोकॉपी साथ लानी होगी। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश को अंतिम माना जाएगा।
उन्होंने बताया कि सीटों की अद्यतन संख्या ,आवंटन परिणाम , विभिन्न कोर्सेज के लिए कट ऑफ विवरण तथा शुल्क संबंधी सभी जानकारियां प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध हैं। जिन कोर्सेज में प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहती हैं, वहां द्वितीय चरण की काउंसलिंग की सूचना समयानुसार दी जा जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications