DDU University में INFLIBNET कॉर्नर एवं फैकल्टी बुक्स कॉर्नर का हुआ शुभारंभ, इसके फायदे जान हो जाएंगे हैरान
DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के केंद्रीय ग्रंथालय में INFLIBNET कॉर्नर एवं फैकल्टी बुक्स कॉर्नर का भव्य शुभारंभ विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह पहल हाल ही में आयोजित उस ऐतिहासिक समझौता कार्यक्रम की निरंतरता है, जिसमें आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति में INFLIBNET सेन्टर गांधीनगर गुजरात के डायरेक्टर एवं उ0प्र0 राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के मध्य लखनऊ में एक समझौता ज्ञापन (MoU) INFLIBNET की डिजिटल सेवाओं को अंगीकार करने हेतु हस्ताक्षर किए गए थे।
विश्वविद्यालय द्वारा इस समझौते के तहत INFLIBNET की सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए यह कॉर्नर स्थापित किया गया है, जो शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को शोध एवं अध्ययन में नवीनतम डिजिटल संसाधनों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। इसका बार कोड पोस्टर पर प्रदशित किया गया है, जिसके स्कैन करते ही INFLIBNET की साइट पर जाकर इसकी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि यह सुविधा विश्वविद्यालय को शोध, शिक्षण एवं अध्ययन के क्षेत्र में एक नई दिशा देगी तथा विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल शैक्षणिक सुविधाओं से जोड़ने का भी कार्य करेगी। INFLIBNET की सुविधा विश्वविद्यालय में शोध एवं अध्ययन के स्तर को न केवल नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को और भी सशक्त करेगा।
कुलपति ने फैकल्टी बुक्स कॉर्नर का शुभारम्भ करते हुए कहा कि यह कार्नर विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा रचित पुस्तकों के संकलन एवं प्रदर्शनी के उद्देश्य से की गई है। यह कॉर्नर छात्रों के लिए ज्ञान का नया स्रोत होगा और अकादमिक नवाचार को प्रेरित करेगा। इस पहल से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अकादमिक उत्कृष्टता से प्रत्यक्ष परिचय होगा तथा उन्हें नवाचारपूर्ण लेखन से प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित संकाय सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने इस नवाचारपूर्ण पहल की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधानपरक प्रगति की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी, प्रो0 सुग्रीव नाथ त्रिपाठी, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अनुभूति दुबे, प्रो0 जितेन्द्र मिश्र, कुलसचिव श्री धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ग्रंथालयी डा0 बिभाष कुमार मिश्रा, प्रो0 अजय कुमार शुक्ला, प्रो0 गौर हरि बेहरा, प्रो0 सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो0 शरद कुमार मिश्र, प्रो0 एन0 के0 शुक्ला, प्रो0 अवनीश राय, प्रो0 आमोद राय, प्रो0 आलोक राय, प्रो0 दिव्या रानी सिंह, डा0 शिखा सिंह, डा0 तुलिका मिश्रा, डा0 राकेश कुमार मिश्र, श्री सच्चिदानन्द पाण्डेय, डा0 मनोज कुमार द्विवेदी, श्री महेन्द्र नाथ सिंह, योगेन्द्र यादव, सीमा प्रयाग चैधरी सहित विश्वविद्यालय के बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications