Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिला नैक 'ए डबल प्लस' रैंक,इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर को नैक रैंकिंग में ए प्लस प्लस ग्रेड मिला है।इसके अतिरिक्त यह ग्रेड पूरे प्रदेश में सिर्फ लखनऊ विश्वविद्यालय का है।

ddu

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। इस विश्वविद्यालय ने नैक रैंकिंग में ए डबल प्लस रैंक हासिल की है। इससे इस विश्वविद्यालय को कई योजनाओं का लाभ मिल सकेगा एंव कई चीजों में तेजी के साथ सुधार होगा। उत्तर प्रदेश में इसके अतिरिक्त सिर्फ लखनऊ विश्वविद्यालय को यह रैंक हासिल है।

दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में 12-13 जुलाई को आई नैक टीम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान मूल्यांकन का कार्य किया गया था। इसी मूल्यांकन के आधार पर आज ग्रेडिंग दी गयी है। नैक ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ए डबल प्लस रैंक मिलने की जानकारी मेल के माध्यम से दी है। यह रैंकिंग पांच सालों के लिए मान्य होगी। नैक की 6 सदस्यीय टीम ने गोरखपुर विश्वविद्यालय का आकलन कई मानक पर किया था।

ए प्लस प्लस ग्रेड उच्चतम ग्रेड है।इससे गोरखपुर विश्वविद्यालय की पहचान विश्व स्तर पर बढ़गी।
विश्वविद्यालय की ब्रांडिंग में अच्छा लाभ मिलेगा।नई शिक्षा नीति विश्वविद्यालय में लागू है। नैक में ए प्लस प्लस ग्रेडिंग मिलने से आगामी भविष्य में कई सरकारी योजनाओं में विश्वविद्यालय शामिल हो जाएगा।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों,कर्मचारियों व छात्रों को शुभकामनाएं दी है। इस रैंकिंग के बाद से विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है।

Recommended Video

    Gorakhpur: ITM College के B Tech के छात्रों ने बनाया Smart Bridge का मॉडल | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+