DDU University के भूगोल विभाग के छात्र ने किया कमाल, जानिए क्या है IISC Bengaluru कनेक्शन

DDU University Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पीएच.डी. शोधार्थी शिव शंकर यादव का चयन देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु द्वारा आयोजित "ग्लेशियर अध्ययन और रिमोट सेंसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम" हेतु किया गया है।

शिव शंकर यादव का शोध विषय "ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड्स (GLOF)" है, जो वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के चलते हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों के फटने जैसी घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। यह शोध इन आपदाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ-साथ हिमालयी पारिस्थितिकी, मानव सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की रक्षा हेतु ठोस सुझाव देने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

ddu university

DDU University News: कुलाधिपति ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस को लेकर कहीं ये खास बातें
IISc द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह प्रशिक्षण उन्हें उपग्रह आंकड़ों, जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (GIS) और रिमोट सेंसिंग तकनीकों का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करेगा, जिससे संभावित आपदाओं का समय रहते पूर्वानुमान और मूल्यांकन किया जा सकेगा। यह न केवल विज्ञान और समाज के बीच सेतु का कार्य करेगा, बल्कि नीति निर्माण और आपदा प्रबंधन में भी योगदान देगा। शिव शंकर यादव भूगोल विभाग की शिक्षक डॉ. स्वर्णिमा सिंह के निर्देशक में अपना शोधकार्य कर रहे हैं। डॉ स्वर्णिमा ने शोधार्थी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासन और गहन अनुसंधान दृष्टिकोण का परिणाम है।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने चयनित अभ्यर्थी को शुभकामना देते हुए कहा कि "यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारे शोधार्थी देश के सर्वोच्च वैज्ञानिक संस्थानों में स्थान पा रहे हैं। इस तरह की उपलब्धियाँ हमारे शैक्षणिक वातावरण की सशक्तता और शोध निर्देशकों की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।*

प्रति कुलपति प्रो शांतनु रस्तोगी, विभागाध्यक्ष प्रो. एस.के. सिंह, डीएसडब्लू प्रो अनुभूति दूबे समेत विभागीय शिक्षकों ने बधाई दिया।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+