DDU University: 16 दिनों तक चली प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 14 राज्यों के अभ्यर्थी, परिणाम को लेकर आई अपडेट

DDU University gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र की सभी प्रवेश परीक्षाएं सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से आज संपन्न हो गईं। स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ये परीक्षाएं विगत 4 जुलाई से शुरू हुई थीं। कुलपति प्रो पूनम टंडन ने परीक्षाओं के सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि सोलह दिन तक चली इन परीक्षाओं के दौरान 44 पाठ्यक्रमों के लिए 14 राज्यों के लगभग तीस हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। 27 अन्य पाठ्यक्रमों के लिए सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 18 जुलाई से चल रही है। परिणाम एवं काउंसिलिंग कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र ही के दी जाएगी।

ddu university

इन परीक्षाओं में विश्वविद्यालय की सभी इकाइयों का सक्रिय योगदान रहा जिससे परीक्षार्थी और उनके अभिभावक संतुष्ट और प्रभावित दिखे। नियंता मंडल और राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण के निर्देशन में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा दल की लगातार उपस्थिति रही। इन समन्वित प्रयासों का नतीजा आज तब देखने को मिला जब सुबह के सत्र में एक परीक्षार्थी परिसर में पहुंचने से पहले एक दुर्घटना में घायल हो गई । मुख्य द्वारा पर मौजूद प्रवेश प्रकोष्ठ और एन.एस.एस. के सदस्यों ने न केवल विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र की मदद से उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराया बल्कि उसकी स्थिति के दृष्टिगत एम्बुलेंस से परीक्षा केंद्र पहुंचाया। केंद्राध्यक्ष द्वारा उस अभ्यर्थी के लिए बैठने की उपयुक्त व्यवस्था की गई। सूचना पा कर पहुंचे अभिभावकों ने विश्वविद्यालय की इन व्यवस्थाओं के लिए अपना आभार व्यक्त किया।

प्रवेश परीक्षा के अंतिम दिन आज प्रातः सत्र में एम.एड. प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।जिसमें कुल 419 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 364 अभ्यर्थी उपस्थित रहे । इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 86% से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसी प्रकार सायं सत्र में एम.एड. द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में में कुल 419 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 364 अभ्यर्थी उपस्थित और 55 अनुपस्थित रहे । इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 86% से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

" विश्वविद्यालय की सभी प्रवेश परीक्षाएं आज सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गईं जिसमें प्रवेश प्रकोष्ठ के साथ साथ सभी निकायों ने सक्रिय योगदान किया। अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने भी विश्वविद्यालय की निर्धारित व्यवस्था को बनाए रखने में सराहनीय सहयोग किया। समय से प्रवेश पूरा करने और कक्षाएं शुरू करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।"

प्रो पूनम टंडन
कुलपति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+