DDU News: बीए,बीएससी व बीकॉम के लिए शुरु हुई काउंसिलिंग,153 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक के बीए, बीएससी और बीकॉम सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया मंगलवार को प्रारंभ हुई। पहले दिन बीए में कुल 153 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीएससी और बी

गोरखपुर,16अगस्त: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक के बीए, बीएससी और बीकॉम सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया मंगलवार को प्रारंभ हुई। पहले दिन बीए में कुल 153 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीएससी और बीकॉम में भी काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी रही।

ddu

इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को आयोजित होने वाली काउंसि‌लिंग की कट ऑफ को भी जारी कर दिया है। साथ ही सभी अभ्यर्थियों से वेबसाइट पर उपलब्ध काउंसिलिंग के कार्यक्रम का अवलोकन कर काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। कला संकाय प्रवेश की समन्वयक प्रो. ‌कीर्ति पांडेय ने बताया कि बुधवार को बीए की काउंसिलिंग भी बीएससी और बीकॉम की तरह दीक्षाभवन के भूतल पर होगी।

बीए प्रवेश कार्यक्रम
17 अगस्तः (सुबह 10-1 बजे) सभी संवर्ग (मुख्य सूची) 100 अंक तक
17 अगस्तः (दोपहर 1-4 बजे), सभी संवर्ग (मुख्य सूची) 98 अंक तक और पूर्वान्ह के छूटे हुए
17 अगस्तः (10-1 बजे) समान्य संवर्ग(मुख्य सूची), समस्त( क्षैतिज आरक्षण)

बीएससी गणित संवर्ग
17 अगस्त (10:00 से 5:00 तक) अन्य पिछड़ा वर्ग (मुख्य सूची) - कैटेगरी रैंक 169 एवं 88 या इससे अधिक अंक के समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी
17 अगस्त (10:00 से 5:00 तक) - अनुसूचित जाति वर्ग (मुख्य सूची) - कैटेगरी रैंक 49 एवं 78 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी
17 अगस्त (10:00 से 5:00 तक) - अनुसूचित जनजाति वर्ग (मुख्य सूची) कैटेगरी रैंक 14 एवं 58 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी

बीएससी जीव विज्ञान संवर्ग
17 अगस्त (10:00 से 5:00 तक) अन्य पिछड़ा वर्ग (मुख्य सूची) कैटेगरी रैंक 113 एवं 110 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी
17 अगस्त(10:00 से 5:00 तक) अनुसूचित जाति वर्ग (मुख्य सूची) कैटेगरी रैंक 65 एवं 86 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी
17 अगस्त( 10:00 से 5:00 तक) अनुसूचित जनजाति वर्ग (मुख्य सूची) - कैटेगरी रैंक 06 एवं 86 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी

बीकॉम की कटऑफ
17 अगस्तः सुबह ( 10:00 से 5:00 तक) सभी संवर्ग- 120 अंक तक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+