DDU University की प्रवेश परीक्षाएं कल से, जरूर कर लें यह काम,जानिए क्या कहा कुलपति ने?
DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने शुक्रवार को होने वाले प्रवेश परीक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। प्रवेश परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु विभिन्न विभागों को ज़िम्मेदारियां दी गई हैं।
4 जुलाई से आरंभ हो रही हैं परीक्षाएं
प्रवेश परीक्षाएं 4 जुलाई यानी शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र 1 जुलाई की शाम 6 बजे विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु रूट्स एवं बिल्डिंग्स का नक्शा तैयार किया जा रहा है। चिकित्सा व्यवस्था भी रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। व्यापक निगरानी की व्यवस्था होगी। वाहन स्टैंड की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षार्थियों के समानों की सुरक्षा के लिए 'प्रॉपर्टी काउंटर' स्थापित किए जाएंगे।
एसओडब्ल्यू/इंजीनियरिंग प्रकोष्ठ द्वारा विद्युत, जल आपूर्ति, जनरेटर तथा भवनों एवं सड़कों की स्थिति की निगरानी की जा रही है।प्रतिकुलपति एवं कुलसचिव द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया की मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन सतत रूप से की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे।
कुलपति ने प्रवेश परीक्षा के लिए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications