DDU University: स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों का इस तिथि को होगा प्रमाण-पत्र सत्यापन, ये चीजें जरूर लाएं साथ
DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में सत्र 2025-26 में स्नातक (कला) प्रथम वर्ष का काउन्सिलिंग के उपरान्त प्रमाण-पत्र सत्यापन का कार्य संलग्न सूची के अनुसार 05.08.2025 से दीक्षा भवन में प्रातः 10:00 बजे से 02:00 बजे तक सम्पन्न होगा। विश्वविद्यालय website https://dduguadmission.in पर दी गयी सूचनायें ही प्रमाणिक मानी जायेगी।
प्रमाण-पत्र सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को निम्नांकित प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना है-
1. प्रमाण-पत्र सत्यापन हेतु अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।
2. स्नातक प्रवेश परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र साथ लाये।
3. समस्त मूल अंक पत्र/ प्रमाण पत्र/चरित्र प्रमाण पत्र वेटेज क्लेम का प्रमाण पत्र एवं उनकी एक सेट स्वहस्ताक्षरित छाया प्रतियाँ साथ लायें।
4. अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जो दिनांक 01.07.2022 से पूर्व का न हो।

5. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का आय प्रमाण पत्र दिनांक 01.07.2022 से पुराना न हो।
6. EWS का प्रमाण पत्र दिनांक 01.04.2025 के पश्चात का होना चाहिए।
संलग्नक-बी०ए० प्रथम वर्ष 2025-26 प्रमाण-पत्र सत्यापन कार्यक्रम।
प्रतिलिपि-समस्त दैनिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को इस आशय से प्रेषित कि वे अपने सम्मानित समाचार पत्र में उपर्युक्त प्रवेश सूचना को समाचार के रूप में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में नवगठित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ "तरंग" के निर्देशक, उपनिदेशक तथा सदस्यों की प्रथम बैठक आज ललित कला एवं संगीत विभाग में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य तरंग प्रकोष्ठ की प्राथमिकता को विश्वविद्यालय तथा कालेज के छात्र, छात्राओं के मध्य जानकारी प्रदान कराना था। इसके लिए उन सभी छात्र छात्राओं के लिए जो भी तरंग से जुड़ना चाहते हैं उन सभी के लिए जल्द ही एक ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन लिंक बनाया जाएगा जो विश्वविद्यालय के साइट पर उपलब्ध होगा। जिस पर वे रजिस्ट्रेशन के साथ साथ वे तरंग से संबंधित समस्त जानकारी भी ले सकेंगे । इसके अलावा इस बैठक में विश्वविद्यालय के 44वे दीक्षांत समारोह के अंतर्गत "दीक्षोत्सव" कार्यक्रम में चित्रकला, लोक नृत्य, निबंध लेखन तथा देश भक्ति गीत प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न करना रहा । इसके अंतर्गत काव्य लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा देश भक्ति गीत तथा लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे से ललित कला संगीत विभाग में आयोजित होगी । 19 अगस्त को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी ललित कला एवं संगीत विभाग में 1:00 बजे से होगा।












Click it and Unblock the Notifications