DDU News: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक व स्नातकोत्तर का परीक्षा परिणाम किया घोषित, यहां देखें पूरी डिटेल
DDU News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन के निर्देशन में विश्वविद्यालय एवं करीब 140 सम्बद्ध महाविद्यालयों के करीब 1.40 लाख विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विभिन्न विषयों के स्नातक / स्नातकोत्तर द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-23 का परीक्षाफल घोषित किया गया है। परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड है। विद्यार्थी अपने परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कुलपति प्रो पूनम टंडन ने सभी लंबित परीक्षा परिणाम को जल्द से जल्द घोषित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। कुलपति ने सभी अधिष्ठाता एव विभागध्यक्ष की बैठक में घोषणा की थी कि बिना पिछले परीक्षाओं का परिणाम घोषित किये अगली परीक्षा लेना छात्रहित में नही है। जल्द परिणाम घोषित करने के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के साथ प्रो हिमांशु पांडेय को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति के आदेश के क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश सिंह को बनाया गया। डॉ ओमप्रकाश सिंह ने एनएसएस समन्वयक का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। डॉ सिंह विश्वविद्यालय के विधि विभाग में शिक्षक हैं। इससे पूर्व वह झाँसी में कार्यरत थे। इस अवसर पर विधि विभाग एवं विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।












Click it and Unblock the Notifications