Gorakhpur News: जानिए डीडीयू ने क्यूं घटा दिया कापियों का मूल्यांकन मूल्य,यह होगा नुकसान
दीनदीयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत होने वाली परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का पारिश्रमिक कम कर दिया है।
Gorakhpur News: दीनदीयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत होने वाली परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का पारिश्रमिक कम कर दिया है। अब स्नातक की कापियों के मूल्यांकन के लिए प्रति कापी 13 और परास्नातक की कांपियों के मूल्यांकन के लिए प्रति कापी 16 रुपये कम मिलेंगे। 15 नवंबर से मूल्यांकन का कार्य शुरु हो जाएगा।

कुलपति के निर्देश पर पारिश्रमिक संशोधित किया गया है। अब स्नातक स्तर पर सात एवं परास्नातक स्तर पर प्रति कापी मूल्यांकन का पारिश्रमिक नौ रुपये दिया जाएगा। शासन ने मूल्यांकन का पारिश्रमिक तय कर रखा है। स्नातक में 20 रुपये एवं परास्नातक में 25 रुपये प्रति उत्तरपुस्तिका पारिश्रमिक निर्धारित है। प्रशासन ने यह परिवर्तन इसलिए किया है क्यो कि मिड-टर्म की परीक्षा में प्रयोग होने वाली उत्तर पुस्तिका मात्र आठ पेज की है। मिड-टर्म की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विश्वविद्यालय परिसर स्थित मूल्यांकन केंद्रों पर ही होगा।
परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार के ने बताया कि स्नातक व परास्नातक प्रथम एंव तृतीय सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा दो से 30 नवंबर तक चलेगी। परिसर में कुल दस नोडल केंद्र निर्धारित किए गए हैं। महाविद्यालयों को उनके जिले स्थित नोडल से संबंद्ध किया गया है। इस परीक्षा में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। कापियों का मूल्यांकन भी समय पर हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications