Gorakhpur News: डीडीयू की बीएड और एमएड के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 जनवरी से
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की बीएड व एमएड की परीक्षाओं को लेकर नई अपडेट सामने आई है। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय में बीएड और एमएड के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 जनवरी से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं छह फरवरी तक चलेंगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 जनवरी से 6 फरवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 जनवरी से 6 फरवरी तक दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी। वहीं एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू होकर 8 जनवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। एमएड तृतीय की परीक्षा एक जनवरी से 8 जनवरी तक दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय में शनिवार को स्नातक वर्ग के प्रथम सेमेस्टर के माइनर पेपर में सीटिंग प्लान नहीं लगे होने के कारण छात्रों को आधे घंटे तक भटकना पड़ा था। स्नातक के प्रथम सेमेस्टर का फैशन डिजाइनिंग एंड क्रॉप डिजाइनिंग, फैशन एसेसरीज और एजुकेशन इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी का माइनर पेपर सुबह 11:30 से 1 बजे तक आयोजित था लेकिन सीटिंग प्लान नहीं होने के कारण परीक्षा 12 बजे के बाद शुरू हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications