DDU News: बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट की काउंसलिंग 31अगस्त से

दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया के क्रम में बैचलर आफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नालाजी में प्रवेश के काउंसिलिंग 31 अगस्त से शुरू होगी। पहले दिन सभी संवर्ग के अभ्यर्थिय

गोरखपुर,30अगस्त: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया के क्रम में बैचलर आफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नालाजी में प्रवेश के काउंसिलिंग 31 अगस्त से शुरू होगी। पहले दिन सभी संवर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए व बीएससी की रिक्त सीटों पर होने वाली काउंसिलिंग के कट आफ मेरिट भी सोमवार को जारी कर दी। बीएससी गणित व बायो की रिक्त सीटों की काउंसिलिंग 31 अगस्त को होगी।

ddu

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक,बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्रों की काउंसलिंग 31अगस्त को होगी।इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।छात्र अपने सभी डॉक्यूमेंट्स को साथ रखे।सुबह दस बजे यह प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

बीएससी गणित : 31 अगस्त
सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक : अनारक्षित वर्ग- आल कैटेगरी रैंक 398 या 84 या इससे अधिक अंक पाने वाले समस्त वर्ग के अभ्यर्थी।

सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक : सामान्य संवर्ग- भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, कैटेगरी रैंक 6 एवं 64 या इससे अधिक अंक पाने वाले सामान्य संवर्ग के अभ्यर्थी।

सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक : ओबीसी संवर्ग- भूतपूर्व सैनिक एवं उनके पाल्य, कैटेगरी रैंक 9 एवं 28 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी।

सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक : अनुसूचित जाति संवर्ग- कैटेगरी रैंक 148 एवं 66 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी।

सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक : अनुसूचित जाति संवर्ग- भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, कैटेगरी रैंक 3 एवं 46 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी।

सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक : अनुसूचित जाति संवर्ग शारीरिक रूप से दिव्यांग, कैटेगरी रैंक 1 एवं 68 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी।

बीएससी बायो : 31 अगस्त

सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक : सामान्य वर्ग शारीरिक रूप से दिव्यांग- कैटेगरी रैंक 2 या 64 या इससे अधिक अंक पाने वाले समस्त वर्ग के अभ्यर्थी।

बीए प्रथम सेमेस्टर : 30 अगस्त

सुबह 10 से साढ़े 10 बजे तक : पूर्व में छूटे हुए अभ्यर्थी, रिक्त सीटों के आधार पर वरीयता क्रम में।

सुबह साढ़े 10 बजे से दो बजे तक : अन्य पिछड़ा वर्ग - 74 अंक तक।

सुबह साढ़े 10 बजे से दो बजे तक : अनुसूचित जाति- 64 अंक तक।

सुबह साढ़े 10 बजे से दो बजे तक : अनुसूचित जनजाति- समस्त।

सुबह साढ़े 10 बजे से दो बजे तक : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- समस्त।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+