Corona Update Gorakhpur: कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा, एक्टिव केसों की संख्या हुई 117

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ाेतरी हो रही है। वर्तमान समय में एक्टिव केसों की संख्या 117 हो गयी है।

corona

Gorakhpur News: देश के साथ- साथ कोरोना गोरखपुर में भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। गुरुवार को यहां 33 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 117 हो गयी है। गामीण क्षेत्रों में भी संक्रमित मिलने शुरु हो गये है।

सरदार नगर, भटहट, चरगांवा,मोहद्दीपुर, बिछिया, ब्रम्हपुर, खोराबार और गोरखनाथ में गुरुवार को संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले के सभी हिस्सों में यह संक्रमण पूरी तरह फैल चुका है। लेकिन लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमित घर पर रह कर अपना इलाज कर रहे हैं। गंभीर रोगी अभी नहीं पाए गए हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि गोरखपुर में कोराना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वर्तमान समय में सौ से अधिक मरीज हो गए हैं। आमजन अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। सार्वजिनक जगहों पर लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। कोराेना प्रोटोकॉल का सभी को पालन करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+