गोरखपुर: 3 माह के बच्चे ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सबसे कम उम्र के बच्चे ने कोरोना वायरस को मात दी है। रविवार को बच्चे को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्चे के डिस्चार्ज होते समय सभी डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने ताली बजाकर उसका स्वागत किया। बता दें, बच्चे को पूरी तरह से कोरोना मुक्त होने पर आज उसको डिस्चार्ज किया गया है।

Corona positive 3 month old child discharged from hospital in gorakhpur

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था बच्चे का इलाज

बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, तीन माह का मासूम पॉजिटिव था। रिपोर्ट आने के बाद बच्चे का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वॉर्ड में चल रहा था। मेडिकल कॉलेज में बच्चे के इलाज के बाद जब वह पूरी तरह से कोरोना से मुक्त होकर स्वस्थ हुआ तो रविवार को उसको मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किया गया। उसके डिस्चार्ज होने के बाद वह जैसे ही वॉर्ड से बाहर अपनी मां के साथ निकला, वहां पहले से मौजूद जिला प्रसाशन के आला अधिकारियों के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से लेकर सभी डॉक्टरों ने उसका ताली बजाकर स्वागत करते हुए उसको बस्ती जिले के लिए विदा किया।

यूपी में 1843 केस पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या अब दो हजार के पास पहुंचने वाली है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी तक 1843 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 289 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी तक प्रदेश में कुल 29 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। उधर, गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए, जिनमें एक 9 साल की बच्ची भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+